क्यों अपनाएं 50-30-20 नियम ? जानिए पैसों को कैसे खर्च करना चाहिए ?
दोस्तों, अक्सर हम सभी को ऐसा महसूस होता है कि जैसे ही सैलरी (Salary) बैंक खाते में आती है, देखते ही देखते गायब हो जाती है। हम तो बस सोचते ही रह जाते हैं कि आखिर ये हुआ क्या? सच बताना, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? हर महीने जब फोन पर पगार (Salary) आने का मैसेज आता है, तो खुशी होती है, लेकिन 12 से 15 दिन बीतते ही हम सोचने लगते हैं कि—“सारा पैसा गया तो गया कहाँ?” और फिर शुरू हो जाता है अगले महीने का लंबा इंतज़ार।
अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो बिल्कुल मत घबराइए, क्योंकि आप अकेले नहीं हैं। भारत में अधिकतर लोग महीने का बजट (Monthly Budget) यानी हिसाब-किताब बनाने में इसलिए संघर्ष करते हैं, क्योंकि हमें बचपन से सिखाया जाता है—“खर्च करने के बाद जो बचे, उसे बचाओ।” जबकि सही नियम यह होना चाहिए—“पहले बचत करो, फिर जो बचे उसे खर्च करो।”
और यहीं पर काम आता है 50-30-20 का बेजोड़ नियम।
यदि आप इस नियम को अपने जीवन में उतार लेते हैं, तो यकीन मानिए यह बजट बनाने का सबसे सरल और बेहतरीन तरीका है। इसे अपनाने के बाद आपको अपने एक-एक रुपये का हिसाब रखने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं पड़ेगी। शुरुआत में यह थोड़ा कठिन लग सकता है क्योंकि हमारी आदतें अलग हैं, लेकिन एक बार समझ लेने के बाद यह आपके पैसों को मैनेज (Money Management) करना बेहद आसान बना देगा।
तो आईये, देखते हैं की आखिर क्या है 50-30-20 का नियम ?
यह नियम एक दम खूबसूरत और सरल होने के साथ साथ इतना सादा है की आप इसे अपनाना जरूर चाहेंगे। आप अपनी उस इनकम (In-hand Salary) को तीन हिस्सों में बाँटते हैं जो आपके हाथ में टैक्स या किसी भी कटौती के बाद आती है:
- 50%: आपकी रोज़मर्रा की और फिक्स “ज़रूरतें” (Needs)
इनमें वह खर्चे आते हैं जिनके बिना आपका काम ही नहीं चल सकता। अगर किसी कारण वश से आप इनका भुगतान नहीं करोगे, तो जीवन रुक सा जाएगा। हमारे सभी के जीवन में यह इस तरह से शामिल हैं:
- आपके घर का किराया या आपके घर की किश्त (EMI)।
- खाने पीने वाला राशन और बिजली या पानी का बिल।
- आपके ऑफिस या बाहर आने-जाने का खर्च (पेट्रोल, मेट्रो या बस)।
- आपके बच्चों की स्कूल की महीने की फीस।
- आपके वाहन की रिपेयर
प्रो-टिप: यदि आपकी “जरूरतों” का खर्च आपकी तन्खाव्ह के 50% से अधिक हो रहा हैं, तो आप यह जल्दी ही समझ लीजिए कि आप अपनी क्षमता से अधिक महंगा घर या गाड़ी इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको इसे संतुलित करने की आवश्यकता है।
- 30%: आपकी अपनी दिल की “इच्छाएं” (Wants)
हम सभी के दिल में कुछ न कुछ ज़िन्दगी जीने की इच्छाएं होती हैं। इन्हें बिल्कुल भी नहीं मारना चाहिए क्योकि जैसे हम सभी जानते हैं की जीवन इतनी आसानी से बार बार नहीं मिलता है। अब क्यूंकि यह आपकी अपनी लाइफस्टाइल (Lifestyle) का हिस्सा है और करना भी जरुरी है तो यहाँ पर लोग अधिकतर पैसा इस्तेमाल नहीं बल्कि बर्बाद करते हैं। कई बार तो जिन चीज़ों की जरूरत हमें नहीं भी होती वहां भी बहुत पैसा चला जाता है जिसके लिए हम बाद में सोचते हैं। लेकिन अब यहाँ पर हम क्यूंकि 50-30-20 नियम की बात कर रहे हैं जो आपको बिना किसी पछतावे के जीने की आज़ादी देता है, बशर्ते आप 30% की बनाई गई इस सीमा में रहें। इसमें शामिल हैं जो आज हम अधिकतर कर रहे हैं:
- बाहर जा कर खाना या घर पर ऑनलाइन ऑर्डर (Online Order) करना।
- घर के लिए फालतू का समान लेना।
- मूवी देखने जाना या ऑनलाइन मूवी सब्सक्रिप्शन (Online Movie Subscription) ।
- आए दिन शॉपिंग करना जिसमें नए कपडे और जूते आदि।
- अधिक घूमना-फिरना और उससे खर्चा बढ़ना।
प्रो-टिप: इनमें से बहुत से खर्चे ऐसे हैं जिन पर आप बहुत आसानी से लगाम लगा सकते हैं या फिर बिल्कुल बंद भी कर सकते हैं। जिससे आप इसे बहुत आसानी से 30% के अंदर रख सकते हैं और जीवन को अधिक सुखी बना सकते हैं।
- 20%: आपका और आपके परिवार का “सुनहरा भविष्य” (Savings)
यह आपकी कमाई का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि जो आप आज कर रहे हैं वही आपको कल दिखाई देगा। यह पैसा 20% जो आप आपके “भविष्य” के लिए निकालोगे वही आपको आगे चलकर सबसे बड़ी सहायता करेगा। कोई भी नया काम करने से पहले ही, यह 20% का हिस्सा आपके बैंक के खाते से बाहर निकल जाना चाहिए। पता हैं कि यह काम सबसे अधिक मुश्किल हैं और भारतीय लोग इसको समझते भी नहीं हैं। लेकिन जिन लोगों ने इससे अपना लिया फिर उनको किसी भी तरह कि पैसों कि समस्या नहीं आती। इसे आप यहाँ इस्तेमाल कर सकते हैं।:
- इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) : आपके पास कम से कम अगले 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा होना ही चाहिए।
- इन्वेस्टमेंट (Investment) : जीवन बीमा (Life Insurance), स्वस्थ्य बीमा (Health Insurance) या इस आई पी (SIP)
- किसी भी तरह का कर्ज चुकाना : होम लोन (Home Loan), व्हीकल लोन (Vehicle Loan), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) को जल्दी चुकाना।
देखिए उदाहरण: ₹60,000 महीने की कमाई पर हिसाब
आइए देखते हैं कि यदि हर महीने आपकी जेब में आने वाली कमाई ₹60,000 है, तो यह नियम कैसे काम करेगा आपके लिए:
कैटेगरी | प्रतिशत | राशि (Amount) |
ज़रूरतें | 50% | ₹30,000 |
इच्छाएं | 30% | ₹18,000 |
बचत/निवेश | 20% | ₹12,000 |
आइए देखते हैं कि हम भारतीय परिवारों के लिए इस नियम की पालना करना क्यों ज़रूरी है?
भारत में हम लोग अक्सर “दिखावे” या “सामाजिक दबाव” में खर्च करते हैं—जैसे शादियाँ, महंगे तोहफे और त्यौहार। 50-30-20 का यह नियम आपको एक लक्ष्मण रेखा प्रदान करता है। यह आपको बताता है कि आप अपनी रिटायरमेंट और जरूरत भरी बचत को हिलाए बिना कितना खर्च कर सकते हैं।
आज से ही बचत की शुरुआत कैसे करें ?
- अपनी नेट सैलरी कैलकुलेट करें: वह पैसा जो टैक्स और बाकि सब कटने के बाद आपके हाथ में आता है।
- अपने पिछले महीने का हुआ खर्च देखें: अपने GPay या Online ट्रांजेक्शन चेक करें कि पैसा आखिर कहाँ गया।
- 20% को ऑटोमैटिक (Auto Debit) करें: अपनी सैलरी आने के अगले दिन (मान लो जैसे 2 तारीख) की SIP सेट कर दें ताकि बचत अपने आप हो जाए।
निष्कर्ष:
अमीर बनने के लिए आपको फाइनेंस में डिग्री की ज़रूरत नहीं है। आपको बस एक सिस्टम की ज़रूरत है, और 50-30-20 नियम वही सिस्टम है। बस एक बार आपको सोचना है की चाहे जो भी हो जाए लेकिन मैंने पैसा बचाना ही है। फिर देखना जब आपको एक बार आदत पड़ जाएगी तो आपको पैसा बचाना एक दम आसान लगेगा।
