जानिए एफडी के नए नियम, ब्याज दरें और पैसे दोगुना करने के टिप्स – RBI FD New Rules 2026

0
RBI FD New Rules 2026

प्रिय दोस्तों, भारत में जब भी सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न की बात आती है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी देश के करोड़ों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। खासकर के वो लोग जो लगभग 1970 से 1980 के समय के हैं। क्यूंकि उनकी सोच आज भी वही है की रिटर्न भले ही थोड़ी कम हो लेकिन पक्की होनी चाहिए। और देखा जाए तो कहीं न कहीं यह बात सही भी है। परन्तु, आज के समय के लोग ऐसा नहीं सोच रहे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2026 में एफडी (Fixed Deposit) निवेशकों के लिए कई बड़े और राहत देने वाले नियमों को लागू किया है।

अगर आप अपने सेविंग्स अकाउंट (Savings Account) में पड़े पैसों को किसी बैंक में FD करने की सोच रहे हैं, तो निवेश करने से पहले 2026 के नए नियमों और सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

आइए देखते हैं कि क्या बड़े बदलाव हुए हैं? – RBI New Fixed Deposit Rules 2026

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारत के बैंकिंग सिस्टम (Banking System) को और अधिक पारदर्शी और डिपॉजिटर्स (जमाकर्ताओं) के अनुकूल बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं, जिनका वर्णन इस प्रकार है :

  • आंशिक निकासी की सुविधा (Partial Withdrawal): अब आप मैच्योरिटी (Maturity) से पहले अपनी एफडी का एक हिस्सा बिना पूरी FD तोड़े निकाल सकते हैं। बाकी बची रकम पर आपको पहले जैसा ही ब्याज मिलता रहेगा।
  • पारदर्शी जुर्माना (Transparent Penalty): बैंकों को अब एफडी बुक करते समय ही प्री-मैच्योर विड्रॉल (समय से पहले पैसे निकालने) पर लगने वाले जुर्माने की स्पष्ट जानकारी देनी होगी।
  • मैच्योरिटी अलर्ट और नॉमिनेशन (Maturity Alerts & Nomination): आपकी बैंक एफडी मैच्योर होने से पहले बैंक को आपको डिजिटल माध्यम (SMS/Email) से एक अलर्ट भेजना होगा। जिससे कि आपको पता लग जाए की आपकी एफडी पूरी होने जा रही है। इसके साथ ही एफडी में नॉमिनेशन प्रोसेस (Nomination Process) को पहले से कहीं ज्यादा आसान कर दिया गया है।
  • DICGC बीमा सुरक्षा (DICGC Insurance Safety): आपके बैंक डिपॉजिट पर 5 लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा (Insurance Protection) DICGC (RBI की संस्था) द्वारा मिलता है। यानी आपका 5 लाख तक का मूलधन और ब्याज पूरी तरह सुरक्षित है।

जानिए आपको किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज? – Highest FD Interest Rates 2026

इस साल 2026 में हमारे बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में नए स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) और NBFCs एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं:

प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक – (Pramukh Sarkari aur Private Bank)

बैंक का नामसामान्य ब्याज दरवरिष्ठ नागरिक
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)6.45% se 7.05% tak6.95% se 7.55% tak
HDFC बैंक FD दरें6.50% se 7.25% tak7.00% se 7.75% tak
ICICI बैंक FD दरें6.50% se 7.20% tak7.00% se 7.70% tak
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB)6.45% se 7.15% tak6.95% se 7.65% tak

अधिक ब्याज देने वाले बैंक – Adhik Byaj Dene Wale Bank ya NBFCs

वित्तीय संस्थानअधिकतम नियमित उपजसीनियर सिटिज़न के लिए अधिकतम यील्ड
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक – Suryoday Small Finance Bankअधिकतम 8.10% तकअधिकतम 8.25% तक
श्रीराम फाइनेंस FD स्कीम – Shriram Finance FD Schemeअधिकतम 8.10% तकअधिकतम 8.35% तक
जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक – Jana Small Finance Bankअधिकतम 8.00% तकअधिकतम 8.50% तक
पोस्ट ऑफ़िस टाइम डिपॉज़िट (5 साल) – Post Office Time Deposit (5 Saal)फिक्स्ड (Fixed) 7.50%फिक्स्ड (Fixed) 7.50%

(नोट: ब्याज दरें जमा की अवधि (Tenure) और समय के अनुसार बदल सकती हैं।)

अब आप एफडी से ज्यादा रिटर्न कैसे पा सकते हैं ? – Smart FD Investment Tips

यदि आप बिना रिस्क यानी कि बिना कोई खतरा उठाए अपनी बैंक एफडी की कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इन 3 वित्तीय रणनीतियों (Savings Strategies) को जरूर अपनाना चाहिए:

  1. एफडी लेडरिंग तकनीक (FD Laddering): कभी भी अपने पूरे पैसे को एक ही बड़ी एफडी में लगाने के बजाय आप उसे 3 या 5 अलग-अलग हिस्सों में बांटकर अलग-अलग समय (1 साल, 2 साल, 3 साल) के लिए जमा करें। इससे आपको हमेशा लिक्विडिटी (Cash) मिलता रहता है और ब्याज दरें बढ़ने पर नया फायदा भी उठाया जा सकता है।
  2. 5 लाख DICGC लिमिट का ध्यान रखें – (5 Lakh DICGC Limit): यदि आपके पास 10 से 15 लाख रुपये का एक बड़ा फंड है, तो आप उसे एक ही बैंक में रखने के बजाय 2 या 3 अलग-अलग बैंकों में बांट दें। इससे आपको एक फायदा यह होगा की आपका पूरा पैसा 5 लाख रुपये वाले DICGC इंश्योरेंस के अंतर्गत 100% सेफ रहेगा।
  3. टैक्स सेविंग एफडी – (Tax Saving FD – 80C Benefit): अगर आप अपना इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं, तो 5 साल वाली टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपोसिट (Tax Saver FD) का विकल्प चुनिए। इसमें आपको इनकम टैक्स एक्ट (Income Tax Act) की धारा 80-C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है (इसका लॉक-इन पीरियड 5 साल होता है)।

निष्कर्ष – (Conclusion)

2026 में रिजर्व बैंक के इन नए नियमों ने बैंक में एफडी निवेशकों को अधिक सुरक्षा और फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) दी है। अगर आप कम जोखिम के साथ साथ तय और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, तो आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही बैंक और अवधि का चयन करके तुरंत एफडी में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *